फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन से चुराकर यमुनानगर में बेचे गहने

विज्ञापन
gold
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
अस्पताल राउंड के समीप एक मकान में घुसकर दिनदिहाड़े हुई लाखों रुपये की नकदी और गहनों की चोरी के मामले को सिरमौर पुलिस ने दो दिन में ही सुलझा लिया है। चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को शक के आधार पर दबोचा है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
शनिवार को तीनों युवकों से दिनभर पूछताछ हुई। सूत्र बताते हैं कि चोरी के इस मामले में बड़े गिरोह का हाथ है। तीन युवकों के अलावा कुछ और भी पुलिस की रडार पर हैं। लिहाजा, फिलहाल मामले से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जा रही। यहां तक कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के नाम भी सार्वजनिक नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक नाहन में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद गहनों को यमुनानगर के एक ज्वेलरी शॉप संचालक को बेचा गया था। पुलिस ने बाकायदा ज्वेलर से कुछ गहने भी बरामद किए हैं। चोरी के इस मामले को सुलझाने में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जिसकी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। इसके बाद एक के बाद एक कड़ी जुड़ती गई। पुलिस ने फिलहाल शक के आधार पर तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। तीनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए युवकों में एक नाहन का बताया जा रहा है, जबकि एक यमुनानगर का ज्वेलर है। इसी ज्वेलर ने गहने खरीदे थे। लिहाजा, चोरी की इस वारदात में और लोग भी शामिल हैं। लिहाजा, पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
उधर, एसपी रोहित मालपानी और एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने संपर्क करने पर बताया कि पुलिस ने चोरी का यह मामला लगभग सुलझा लिया है। तीन युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनसे कुछ गहने भी बरामद हुए हैं। यह गहने यमुनानगर के एक ज्वेलर को बेचे गए थे।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए----
क्या था मामला
चार अप्रैल को अस्पताल राउंड स्थित अरविंद जैन के मकान में चोरों ने दिनदिहाड़े सेंध लगा दी थी। चोर घर में रखे लाखों रुपये के गहने और करीब 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि गहनों की कीमत कितनी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें