फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिव मोबाइल लोकेशन से शरारती तत्वों तक पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीपलीवाला पंचायत के धार्मिक स्थल पर सुतली बम फोड़ने के मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अहम सुबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। एक्टिव मोबाइल लोकेशन पुलिस की जांच का एक बड़ा हिस्सा रहेगी। फोरेंसिक टीम पहले ही मौके से सैंपल ले चुकी है। शनिवार को रात करीब दो बजे पिपलीवाला में एक धार्मिक स्थल पर सुतली बम का इस्तेमाल किया गया था। सुतली बम के कारण धार्मिक स्थल की खिड़की का एक दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया था।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को आपसी सौहार्द का पाठ भी पढ़ाया। माना जा रहा है कि उस रात की एक्टिव मोबाइल लोकेशन पुलिस को शरारती तत्वों तक पहुंचा देगी।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। शनिवार देर रात का डंप डाटा रिकार्ड निकाला जाएगा ताकि शरारती तत्व के बारे में सुराग मिल सकें। पुलिस फोरेंसिक टीम, डॉग स्कवायड व साईबर सेल की भी सहायता ले रही है।
विज्ञापन

---बाक्स--
क्षेत्रवासी आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखें : डीएसपी
पांवटा के डीएसपी प्रमोद चौहान ने पीपलीवाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। डीएसपी ने धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी अपील की। इस मौके पर पंचायत प्रधान सितारा बेगम, उप प्रधान बिसारत अली, रियासत अली, वार्ड सदस्य रुखसाना, पूर्व प्रधान उपेंद्र शर्मा, शुकरदीन, श्यामलाल, शरीफ मोहम्मद, ज्ञान चंद, सलीम व इकबाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
----एक्टिव मोबाइल लोकेशन से शरारती तत्वों तक पहुंचेगी पुलिस
धार्मिक स्थल पर सुतली बम फोड़ने के मामले में जांच तेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें