पुलिस ने हिरासत में लिया हुड़दंगी
संगड़ाह (सिरमौर)। पुलिस थाना संगड़ाह के तहत रजाना गांव में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार रात को हिरासत में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रजाणा निवासी जयपाल पुत्र बंसीराम शराब के नशे में धुत होकर लोगों के घरों पर पत्थर बरसा रहा था। साथ ही गालीगलौज कर रहा था। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने वहां जाकर जयपाल को हिरासत में ले लिया और उसका मेडिकल करवाया। वीरवार को संगड़ाह पुलिस ने जयपाल को तहसीलदार संगड़ाह के समक्ष पेश किया, जहां पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस थाना प्रभारी जीतराम ने बताया कि जयपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।