गैरसैंण। वन विभाग की टीम ने रीछ-पित्ति के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जशोद सिंह (36) निवासी कुटीकुवां जैखाल, पोस्ट उपराड़ी, देघाट जिला अल्मोड़ा बुधवार शाम को नागचुला खाल से गैरसैंण की ओर आ रहा था। वन विभाग के अधिकारियों की ओर से चेकिंग के दौरान जशोद सिंह के पास से 300 ग्राम रीछ-पित्ती मिली। आरोपी को वन कर्मियों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया। वन विभाग की टीम में वन क्षेत्राधिकारी हरीश नेगी, वन दरोगा अवतार सिंह रावत और वन आरक्षी भागचंद आदि शामिल थे।