फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार बनाने के नाम पर युवक से ऐंठी 2.20 लाख राशि

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
माजरा पुलिस थाने में पत्रकार बनाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। माजरा निवासी अनुराग गुप्ता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा जिसमें संवाददाताओं की आवश्यकता बताई गई थी। इसमें टेलीफोन नंबर भी दर्शाए थे।
संपर्क करने पर दूसरी तरफ से खुद को कथित अभिषेक वशिष्ठ बताया जो खुद को चैनल व कंपनी का मालिक बता रहा था। बातचीत के बाद अनुराग को चंडीगढ़ होटल ऐरोमा में पहुंचने को कहा गया। इस पर वह 11 अगस्त 2017 को होटल पहुंचा। इस दौरान किसी इंडियन मीडिया नाम से उसे एक लाख राशि कैनरा बैंक में जमा करवाने को कहा गया।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से 23 अगस्त को 1.20 लाख रुपये इसी बैंक में जमा करवाए गए। जब शिकायतकर्ता ने कथिक आरोपी अभिषेक को फोन करके नियुक्ति पत्र मांगा तो साफ मना कर दिया। शिकायतकर्ता का फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।
विज्ञापन

चैनल संचालक के कार्यालय व घर का नाम पता भी फर्जी निकला। आरोपी कई बार नंबर भी बदलता रहा। इसके ाबाद पीड़ित युवक ने ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ माजरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उधर, डीएसी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें