फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर गर्लफ्रैंड के साथ हमला करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पुलिस चौकी कच्चा टैंक के तहत पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर गला घोंटने और बाजू पर चाकू से हमला करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि वह जांबिया गली नाहन में मकान के ग्राउंड फ्लोर में रहती है। बीते दिन शाम को साढ़े आठ बजे यह कूड़ा फेंकने के लिए गली में गई, वहां पर काफी अंधेरा था। जब इसने वहां कूड़ा फेंका तो किसी व्यक्ति ने पीछे से इसके गले में रस्सी डाल पकड़ा। जब उसने अपने आपको बचाने की कोशिश की तो एक अन्य महिला ने उसकी बाई बाजू पर चाकू से वार कर दिया। इसी दौरान उसकी माता भी मौके पर पहुंच गई। हमले के बाद दोनों मौके से भागने लगे तो आगे लाइट पड़ने पर देखा कि यह उसका पति और उसकी गर्लफेंड थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसपी रोहित मालपानी ने मामले पुष्टि की है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें