फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरी चालानों पर भड़के नाहनवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में यातायात पुलिस द्वारा काटे जा रहे चालान सवालों के घेरे में आ गए हैं। स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस पर फर्जी चालान काटने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसपी सिरमौर रोहित मालपानी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुंदर लाल, सुशांत ठाकुर, हनी, अश्वनी अग्रवाल, संजीव, राकेश ने एसपी को बताया कि शहर में पुलिस द्वारा नंबरी चालान किए जा रहे हैं जिनकी वाहन मालिक को कोई जानकारी नहीं होती। समन मिलने पर जब वह कोर्ट जाते हैं तो वहां ढाई हजार रुपये तक चालान भुगतना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि अधिकतर चालानों में एक ही अपराध दर्शाया गया है कि पुलिस द्वारा रोकने जाने पर वह नहीं रुके। उन्हें इस बारे कोई जानकारी तक नहीं है। लोगों ने बताया कि उनकी मासिक आमदनी 8 से 10 हजार रुपये तक है। बड़ी मुश्किल से परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें ढाई-ढाई हजार रुपये के ऐसे चालान भुगतने पड़ रहे हैं जिनकी उन्हें कोई जानकारी ही नहीं है। अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने इस बारे उचित निर्देश देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स...
संपर्क मार्ग से उठाए वाहन, मुख्य मार्गों पर लग रहा जाम
पुलिस ने हाल ही में रानीताल के ईद-गिर्द संपर्क मार्ग पर खड़े वाहनों के चालान काटे तथा फिर उन्हें उठवा भी लिया। पंकज, राजीव, आकाश, सुमित का कहना है कि जितनी चुस्ती पुलिस ने संपर्क मार्ग को खाली करने में लगाई, उतनी चुस्ती यदि वह बस अड्डे के चौराहे, डाइट के समीप तथा चौगान मैदान के सामने वाली सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों को उठाने में लगाती तो यहां रोज लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाता। यहां पर तो पुलिस की गुमटी भी स्थापित है।
--नंबरी चालानों पर भड़के नाहनवासी
लोगों ने नाहन पुलिस पर लगाया फर्जी चालान करने का आरोप
एसपी रोहित मालपानी से मिले लोग, जताया अपना विरोध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें