पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन पुलिस चौकी में एक महिला ने रास्ता रोकने व छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
राजबन क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत में गांव के कुछ लोगों पर रास्ता रोकने मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि अपने घर की तरफ जा रही थी। गांव के एक व्यक्ति व उसके परिजनों ने रास्ता रोका। इस दौरान मारपीट की गई। यहां तक कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। वहीं, राजबन पुलिस चौकी में शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। राजबन पुलिस चौकी में महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा-354 के तहत मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
...