फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की बेल रिजेक्ट, गिरफ्तार

विज्ञापन
court
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
रिक्शा चालक मामले के मुख्य आरोपी की सोमवार को बेल रिजेक्ट होने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पहले इस मामले में चार लोगों की संलिप्तता का अंदेशा लगाया जा रहा था लेकिन मारपीट व दुराचार की वीडियो बनाने वाला पांचवां आरोपी भी इसमें संलिप्त पाया गया है।
विज्ञापन



सोमवार सुबह सेशन कोर्ट नाहन में बेेल रिजेक्ट होने के बाद मुख्य आरोपी परमिंद्र सिंह को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी ने शनिवार को 2 दिन की अग्रिम जमानत ली थी, जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश होना था। बेल रिजेक्ट हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।


मुख्य आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने मनदीप पुत्र गुरनाम सिंह निवासी भुंगरणी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस आरोपी ने मामले की पूरी वीडियो बनाई थी।

गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर मिला है। अभी इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। उल्लेखनीय है कि पांवटा साहिब में 9 नवंबर को एक ई-रिक्शा चालक को अगवा कर उसके साथ मारपीट और कुकर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में वीडियो भी बनाई गई थी। उधर, पांवटा के दर्जनों लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन भी किए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। अभी तक मुख्य आरोपी समेत दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन



उधर, इस मामले में डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी की बेल रिजेक्ट होने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जबकि, एक दूसरे आरोपी को अदालत से तीन दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें