फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने वाले नौ वाहनों को किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खनन विभाग की संयुक्त टीम ने गिरि नदी में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है। इस दौरान विभाग ने सतौन से लेकर जटोन (ददाहू) तक अवैध खनन करने वाले 8 वाहनों को पकड़ा है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। इन वाहनों को आगामी कार्रवाई के लिए एमओ सिरमौर को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


राजबन क्षेत्र के सहायक खनन निरीक्षक मंगत राम, खनन रक्षक मुकेश कुमार, अनुज कुमार, नाहन से खनन रक्षक संजीव कुमार और ददाहू से खनन रक्षक लाल सिह की टीम ने गिरि नदी क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। मंगलवार को दोपहर से देर शाम तक सतौन से जटोन डेम और ददाहू तक अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 9 वाहन पकड़े गए। इसमें 5 ट्रैक्टरों और 4 टिपर ट्रकों को आगामी कार्रवाई के लिए ददाहू पहुंचाया गया। एमओ सिरमौर अवैध खनन करते हुए पकड़े गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

खनन विभाग ने वन विभाग को भी अवैध खनन के संदिग्ध स्थलों पर नजर रखने और नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इससे पुलिस, खनन विभाग और वन विभागीय टीमें अवैध खनन पर मिलकर अंकुश लगाया जा सके। वहीं, जिला खनन अधिकारी सिरमौर सुरेश भारद्वाज ने कार्यवाही की पुष्टि की है।
विज्ञापन


एमओ ने कहा कि गिरि नदी में 9 वाहनों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया है। जिले के संदिग्ध खनन क्षेत्रों में इस तरह का औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगी। इस दौरान अवैध खनन करते पकड़े जाने वाले वाहनों पर नियमानुसार उचित कार्रवाई होगी। नदी नालों के आसपास वन विभाग से भी अवैध खनन रोकने और इस तरह के मामले पकड़े जाने पर पुलिस में शिकायत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें