फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदार के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के संगड़ाह थाना के अंतर्गत मंडोली बीट में देवदार के पेड़ों का अवैध रूप से कटान करने का मामला सामने आया है। गश्त के दौरान वन रक्षक ने जंगल में देवदार के तीन कटे हुए पेड़ पाए जिस पर उन्होंने संगड़ाह थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अवैध रूप से पेड़ों का कटान करने वालों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सर्दी शुरू होते ही जिले में वन माफिया सक्रिय हो गया है। दुर्गम वन क्षेत्रों पर वन काटुओं की नजर है। वन रक्षक इंदुबाला निवासी बाउनल ने पुलिस थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह जंगल में गश्त पर निकली थी तो मंडोली बीट में उन्होंने देवदार के तीन कटे हुए पेड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शक जताया है कि अज्ञात लोग यहां से पेड़ों को काटकर ले गए हैं। पुलिस ने वन रक्षक की शिकायत पर भादंसं की धारा 379 और वन अधिनियम की धारा 33 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें