फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा के रामपुरघाट में अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने रामपुरघाट में अवैध कच्ची शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 60 लीटर शराब बरामद हुई है। अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस को रामपुरघाट में अवैध कच्ची शराब का धंधा पनपने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद एएसआई प्रताप राठौर की टीम ने सोमवार रात को रामपुरघाट के संदिग्ध स्थल पर दबिश दी। इस दौरान अवैध कच्ची शराब 60 लीटर बरामद की गई। इसके बाद आरोपी जुल्फान (60) पुत्र अकबर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मंगलवार को पांवटा अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। एचएचओ ने कहा कि रामपुरघाट से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत गिरफ्तार जुल्फान को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें