फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन से पहले रामपुर में भी की थी चोरी

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन शहर के अस्पताल राउंड में दिन दिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों ने इससे पहले भी कई चोरियों को अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इससे पहले रामपुर में भी लाखों रुपये की चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। इनका राज्य में हुई और कई चोरियों में हाथ होने की भी आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि अस्पताल राउंड में लाखों रुपये की चोरी के मामले को पुलिस ने चंद दिनों में ही सुलझा दिया था। सीसीटीवी फुटेज से मिले इनपुट के आधार पर इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। इनमें तीन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तथा एक चोरी के गहने खरीदने वाला है। यहां से चोरी करने के बाद आरोपियों ने तमाम सामान यमुनानगर के एक ज्वेलर को भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अजय नामक युवक अस्पताल राउंड में शीशा तोड़कर भीतर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि दो अन्य युवक बाहर रैकी करते रहे। चोरी से पहले भी इन युवकों ने कई बार इलाके में रैकी की थी। सीसीटीवी फुटेज में एक स्कूटी पर यह युवा कई बार दिखाई दिए। सभी की गिरफ्तारी के बाद जब पूछताछ हुई तो पता चला कि आरोपियों ने इससे पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रामपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया अजय इनमें से मुखिया था। रामपुर में भी इन्होंने लगभग सात लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया था। जबकि शिमला में भी हजारों रुपये की चोरी की।
विज्ञापन

एएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की और चोरियों में भी संलिप्तता हो सकती है। इसके बारे जांच की जा रही है। नाहन में हुई चोरी की तमाम रिकवरी कर ली है। आरोपियों ने शिमला में भी चोरी की थी।
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें