फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे आने से 10 साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
सैनधार इलाके के चूली में शनिवार को एक बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, रेणुका पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार ददाहू कस्बे के निकटवर्ती चूली गांव का एक 10 वर्षीय अनुज अपने ताया व गांव के दूसरे बच्चों के साथ शाम के समय जंगल से घास लेकर घर लौट रहा था। चूली के समीप पहुंचते ही अनुज सड़क के साथ खड़े एक ट्रैक्टर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में ट्रैक्टर रिवर्स होकर पलट गया।
इस हादसे में अनुज ट्रैक्टर के नीचे आ गया। अनुज के सिर पर गंभीर चोट के कारण उसे सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीडीसी सदस्य श्यामा देवी का बेटा अनुज चौथी कक्षा में पढ़ता था। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं बच्चे का परिवार गहरे सदमे में आ गया है। हादसे की सूचना मिलते ही ददाहू तहसील के नायब तहसीलदार जसमेर सिंह, कानूनगो केआर भारद्वाज सिविल अस्पताल ददाहू में पहुंचे जहां उन्होंने बच्चे की मौत पर दुख जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेणुका थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ने बच्चे की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद सिर पर गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
---ट्रैक्टर के नीचे आने से 10 साल के बच्चे की मौत
चूली में खड़े ट्रैक्टर से छेड़छाड़ के बाद हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें