फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब में दो कामगारों की करंट लगने से मौत

Sat, 10 Jun 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी कालाअंब के एक उद्योग में करंट लगने से दो कामगारों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त उत्तरप्रदेश के फैजाबाद निवासी 42 वर्षीय जगत सिंह और बिहार के सीतामढ़ी निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। बहरहाल, कालाअंब पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत खैरी में स्थित एक एल्युमीनियम उद्योग में दोनों कामगार कार्य करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट से बुरी तरह झुलसे दोनों कामकारों को हरियाणा के नारायणगढ़ जिला के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि उद्योग से निकलने वाले गंदे पानी को एक जगह स्टोर करने के टैंक बनाया गया है। गंदे पानी की निकासी मोटर व पाइप की सहायता से की जाती है। इस कार्य के लिए फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कामगारों की ड्यूटी पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन


पानी की निकासी के वक्त एल्युमीनियम की पाइप पानी निकालते समय ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों से छू गई। पाइप तारों में छूते ही दोनों कामगारों को करंट में बुरी से अपनी चपेट में ले लिया। इससे कामगार पूरी तरह झुलस गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब पेश आया।    इसके बाद फैक्टरी प्रबंधन को करंट लगने की सूचना मिलने ही बुरी तरह घायल हुए कामगारों को नारायणगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों कामगारों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।    उधर, कालाअंब पुलिस थाना के प्रभारी योगिंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों कामगारों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गहनता से मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें