राजगढ़ (सिरमौर)। पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस ने गश्त के दौरान सतीश कुमार निवासी चाखल के मकान से आठ बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शक के आधार पर मकान की तलाशी ली तो उक्त शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस चौकी सिंगपुरा की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दीवान सिंह निवासी गोरखुवाला की दुकान की तलाशी ली तो पांच लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।