फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने गई युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह उपमंडल की एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में युवती के पिता ने संगड़ाह पुलिस थाना में युवती के अपहरण का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में युवती के पिता ने कहा कि 15 मार्च को उसकी बेटी 12वीं कक्षा की परीक्षा देने अपने परीक्षा केंद्र पहुंची थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। घर वापस न पहुंचने पर युवती का इधर-उधर भी पता किया गया है। युवती को ढूंढने के प्रयासों के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

शिकायत में परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया है कि 21 वर्षीय युवती को एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संगड़ाह पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें