फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में 35 वर्षीय व्यक्ति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा नगर परिषद के वार्ड-7 में आत्महत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को पड़ोसियों की नजर टहलते वक्त साथ के मकान की खिड़की की तरफ गई। कमरे में एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ देखा गया जिसकी परिजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के कमरे से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या मामले की जांच की जा रही है।
पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-7 में अनिल कुमार (35) पुत्र ईश्वर दास का परिवार वाल्मीकि बस्ती में रहता है। उसकी पत्नी अपने बेटे (10 साल) के साथ मायके गई हुई थी। अनिल के माता-पिता साथ में ही अपने दूसरे घर पर रहते हैं। शुक्रवार रात को पड़ोसी घर के बाहर टहल रहे थे। इस बीच अचानक साथ लगते घर की खिड़की पर नजर गई। भीतर व्यक्ति फंदे से लटके हुए देखा। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत मृतक के माता-पिता व पुलिस थाने में दे दी।
विज्ञापन

पांवटा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर टीम को कोई सुसाइड नोट नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति काफी समय से निजी स्कूल में सफाई कार्य करता था। बेटे समेत पत्नी मायके गई हुई थी। शुक्रवार को घर पर अनिल अकेला ही था। उसकी मां रात करीब 7 बजे मिलकर साथ ही लगते अपने मकान में चली गई थी। पड़ोसियों ने ही परिजनों को युवक के फंदे से लटके होने की सूचना रात को दी।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक अनिल कुमार पुत्र ईश्वर दास का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच टीम को मौके पर अनिल का मोबाइल मिला है। कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें