फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ (सिरमौर)।
राजगढ़ इलाके के नेरीपुल-सोलन मार्ग पर सेब से लदे एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेरीपुल-सोलन मार्ग पर नेरीपुल के निकट सोमवार रात को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस सड़क हादसे में ट्रक के मालिक एवं चालक विद्यासागर की मौके पर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक नंबर एचपी 64-4654 सोलन की ओर जा रहा था। नेरीपुल के निकट पहुंचते ही चालक अचानक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक के मालिक व चालक जिला सोलन के सलोगड़ा निवासी विद्यासागर (54) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजगढ़ पुलिस थाना के प्रभारी बलवंत कंवर ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 304 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम राजगढ़ अस्पताल में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उन्होंने बताया कि नेरीपुल के समीप वाहन से नियंत्रण खोने के बाद यह हादसा हुआ। पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है।
-------सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
सोलन जाते समय नेरीपुल के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें