फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो पत्नी पर किया दराट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। थाना राजगढ़ के तहत एक महिला द्वारा अपने पति को शराब पीने से इंकार करना महंगा पड़ गया। पति ने तैश में आकर उसके सिर पर दराट से हमला कर दिया जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बबीता पत्नी प्रकाश शर्मा निवासी लेऊनान ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि इसकी शादी वर्ष 2012 में प्रकाश शर्मा से हुई। इसके दो बच्चे हैं। इसका पति अकसर उससे लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। महिला का आरोप है कि इसने कई बार अपने पति को शराब पीने से मना किया। 18 जून को जब प्रकाश शर्मा रात को घर पहुंचा तो इसने उनसे यही पूछा कि आप कहां से आये हो और क्या आपने शराब पी रखी हैं? इस पर पति ने इसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए वह ऊपर वाले कमरे में गई तो पति ने दराट से उस पर हमला कर दिया। इस हमले से सिर से महिला घायल हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत सोलन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें