फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छेड़ी डबल हेलमेट चालान मुहिम, वसूले 16 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
शहर की यातायात पुलिस ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर चालान काटे। सबसे ज्यादा चालान डबल हेलमेट के काटे गए। यशवंत चौक के समीप यातायात पुलिस ने एक बार फिर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा।

अभी तक यातायात पुलिस दो पहिया वाहन चालकों को डबल हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रही थी। लेकिन डबल हेलमेट न पहनने वाले सवारों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 90 से ज्यादा चालान काटे। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस बगैर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई। इस दौरान यातायात पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों को डबल हेलमेट पहनने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन


चालान काटने के दौरान यह भी सामने आया कि कई दो पहिया वाहन चालकों को अभी भी यह पता नहीं है कि पिछले सवार को हेलमेट पहनना जरूरी भी किया है। ट्रैफिक प्रभारी सत्यप्रकाश ठाकुर की अगुवाई में की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 90 से अधिक दो पहिया वाहन के साथ-साथ बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चालान काटकर 16 हजार रुपये के करीब जुर्माना राशि वसूली। सत्यप्रकाश ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को यातायात पुलिस ने 100 से अधिक चालान काटे हैं। सबसे ज्यादा चालान डबल हेलमेट के काटे गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चालान काटने के साथ-साथ यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को रोकने के बाद उन्हें डबल हेलमेट पहनने संबंधी हिदायतें दी गई हैं। यदि फिर भी बाइक सवारों ने डबल हेलमेट नहीं पहने तो उनका अधिकतम चालान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीट बेल्ट पहनने संबंधी भी वाहन चालकों को जागरूक किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें