फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरमली गांव में खाई में गिरी कार, तीन घायल

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र के तिरमली गांव में सोमवार देर शाम को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 की सहायता से सिविल अस्पताल ददाहू में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनमें से एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय नाहन रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार में सवार पांवटा निवासी 33 वर्षीय इंद्रजीत सिंह, 32 वर्षीय अमृत व 28 वर्षीय मन्नु रेणुका से पांवटा की तरफ जा रहे थे। तिरमली गांव के समीप अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में गिर गई जिससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को खाई से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया जहां दो घायलों का उपचार चल रहा है। जबकि एक को नाहन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी मुख्यालय खजाना राम ने हादसे की सूचना मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें