अमर उजाला ब्यूरो
एरवाकटरा (औरैया)। एरवाकटरा में स्थित सिपाही के बंद मकान में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। नगदी व जेवर समेत लगभग एक लाख का सामान चुरा ले गए। सुबह मोहल्ले के लोगों ने ताला टूटा देखा तो मकान मालिक को सूचना दी। घर आक र मकान मालिक सिपाही ने थाने में तहरीर दी है।
कानपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुरेश सिंह यादव का कस्बे में मकान है। यहां उसकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। रविवार को पत्नी व बच्चे कानपुर चले गए थे। इस दौरान चोरों ने घर में लगा ताला तोड़ दिया। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखे आठ हजार रुपये नगद, जेवर, दो गैस सिलेंडर, सूटकेस समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। इसके बाद निकल गए। सुबह मोहल्ले के लोगों ने ताला टूटा देखा तो फोन कर सुरेश को जानकारी दी। दोपहर में सुरेश घर पहुंचा। चोरी गए सामान का आंकलन करने के बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
- सिपाही के घर एक लाख की चोरी
-सुबह जब लोगों ने ताला टूटा देखा तोे सूचना दी
फोटो-12 एयूआरपी 31- टूटी पड़ी सेफ से चोरी की जानकारी देता गृहस्वामी