फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख लेकर जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
40 लाख लेकर जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा
डीएसपी पांवटा से की भूमि बिक्री में फर्जीवाड़े की शिकायत
लिखित शिकायत मिलने पर पांवटा पुलिस टीम तफ्तीश में जुटी
40 लाख लेकर भी भूमि की रजिस्ट्री नहीं करवाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
डीएसी पांवटा को भूमि बिक्री में फर्जीवाडे़ की शिकायत मिली है जिसमें शिकायतकर्ता से 40 लाख रुपये लेकर भूमि की रजिस्ट्री नहीं करवाने का आरोप है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस तथ्यों और आरोपों की जांच में जुट गई है।
पांवटा के पवन शर्मा पुत्र प्यारे लाल ने लिखित शिकायत दी है जिसमें आरोप लगाया है कि सन 2014 में कुंजा मतरालियों के एक व्यक्ति ने भूमि का सौदा करवाया। जमीन दिखा कर 40 लाख रुपये राशि ले ली। बेची गई 6 बीघा जमीन मौजा हरिपुर टोहाना में बताई जा रही है। 29 मार्च को आरोपी ने हरीपुर टोहना में मौजा 160/1045 में से 6-8 बीघा जो कुल खाता खतौनी 26/41 से 44 नंबर -8 में 41-16 बीघा स्थित है, की रजिस्ट्री करवाने के लिए गवाहों के समक्ष समझौता किया। अब रजिस्ट्री करवाने को कहा तो टरका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिस जमीन का समझौता किया, वह किसी और के नाम है। इसलिए पांवटा थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि लिखित शिकायत मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है।
--------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें