फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा पुलिस ने 9.16 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा पुलिस ने 9.16 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को वीरवार रात करीब साढ़े 12 बजे यह सफलता हाथ लगी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप युवाओं को सप्लाई करता था। पुलिस ने रात को कॉलेज मार्ग पर नाका लगाया था। गश्त के दौरान पुलिस वालों की नजर सड़क से गुजरने वाले हर वाहन के साथ-साथ राहगीरों पर भी थी।
देर रात को कॉलेज संपर्क मार्ग पर सब इंस्पेक्टर सेवा सिंह, एएसआई लेखराज, आरक्षी संदीप कुमार, एचएचसी सूरत सिंह व जोगेंद्र सिंह की टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति सड़क से आता दिखा लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस को संदेह होने पर आरोपी व्यक्ति की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस को पांवटा नगर परिषद के कृपालशिला देवीनगर वार्ड-10 निवासी आरोपी दिलबाग सिंह (36) के बैग में पॉलिथीन के बीच एक संदिग्ध पदार्थ मिला जो स्मैक निकला।
विज्ञापन

आरोपी से पुलिस ने 9 ग्राम 16 मिलीग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद की। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी पांवटा के आसपास क्षेत्र में युवाओं को स्मैक की सप्लाई करता था। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को नशा बिक्री के अन्य ठिकानों की जानकारी भी हाथ लग सकती है।
विज्ञापन

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पांवटा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पांवटा के देवीनगर निवासी आरोपी दिलबाग सिंह के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। पांवटा क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी रहेगी।
--पांवटा पुलिस ने 9.16 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा आरोपी
रात्रि गश्त के दौरान गिरफ्तार किया आरोपी, मामला दर्ज
कॉलेज रोड पर लगाया था नाका, बैग से मिली नशीली खेप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें