गोरखूवाला में कच्ची शराब समेत एक गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम ने अवैध शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के स्नानागार व गोशाला से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। सिंघपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंघपुरा पुलिस टीम को शिकायत मिली थी कि गोरखूवाला में अवैध शराब का धंधा फलफूल रहा है। इसके बाद सिंघपुरा चौकी से पुलिस टीम गोरखूवाला पहुंची। पूरन चंद पुत्र चेतराम के मकान के बाहर बनी गोशाला और स्नानागार के साथ रखे कबाड़ की तलाशी ली तो 5-5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।