फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घर का ताला तोड़ कर चोरों ने उड़ाया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ कर चोरों ने उड़ाया सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के तहत पुरुवाला में चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
पुरुवाला निवासी फेमिदा रहमान पत्नी अब्दुल रहमान ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा है कि ग्राम पुरुवाला में उनका अपना मकान है। मकान के साथ निजी क्लीनिक भी है। शिकायतकर्ता के पति क्लीनिक चलाते हैं। परिवार अपने दूसरे मकान पांवटा में शिफ्ट हो गए हैं। पुरुवाला में कोई नहीं रहता है। मंगलवार रात अब्दुल रहमान क्लीनिक को बंद करके पांवटा आए। फेमिदा ने अगले दिन देखा तो पुरुवाला में मकान के ताले टूटे हुए थे। कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। आधा दर्जन घड़ियां और अन्य सामान चोरी हुआ है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि शिकायत मिली है। माजरा पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें