फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के रामकुंडी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। हादसा बुधवार देर शाम को पेश आया। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय रामकुंडी निवासी महिला पदमा देवी रैलिंग के सहारे खड़ी थी। अचानक रैलिंग टूटने से महिला छत से गिर गई। महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी नाहन मानवेंद्र ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें