चारा काटने वक्त पेड़ से गिरा युवक, रेफर
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत ग्वाली के गांव मटियाना का एक युवक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर को रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मटियाना गांव का 32 वर्षीय सोमप्रकाश गांव के निकट ही पशुओं को चारा लेने गया था। पेड़ से चारा काटते वक्त वह अचानक जमीन पर गिर गया। हादसे में सोमप्रकाश के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया। हालांकि, अभी तक मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि सिर पर गहरी चोटें लगने की वजह से घायल युवक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पंचायत प्रधान रिंकी देवी ने मामले की पुष्टि की है।