फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने से कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर के एक निजी उद्योग के एक कामगार की तबीयत बिगड़ने के कारण अचानक मौत हो गई। कामगार की पहचान कमल गुप्ता (36) पुत्र योगेंद्र गुप्ता निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के संबलपुर जिले के हयातनगर का रहने वाला कमल गोंदपुर के एक उद्योग में कार्य करता था। रविवार को घूमने के बाद जब वह वापस अपने कमरे में आया तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे पांवटा अस्पताल लाया गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में मृत्यु की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। एसएचओ संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें