फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और लूटपाट का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। वर्ष 2012 में पांवटा गुरुद्वारा साहिब में हत्या और वाहन लूट की वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को जिला पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को दबोचने के लिए गठित की गई विशेष टीम ने उसके ठिकाने पर चार बार दबिश दी लेकिन, आरोपी भेष बदल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। बटाला पुलिस टीम के सहयोग से उसे रविवार को पंजाब के बटाला में दबोचा गया। आरोपी को अदालत में पेश करने पर पुलिस रिमांड मिली है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि छह वर्ष पहले पांवटा गुरुद्वारा में हुए हत्याकांड मामले में भगोड़े घोषित आरोपी को दबोचने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें मुख्य आरक्षी कृष्णा भंडारी, आरक्षी रिजवान अली, शाहिद अली और आरक्षी सुरजीत सिंह को शामिल किया गया था। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में गुरुद्वारा पांवटा में रात को ठहरने के बहाने आरोपी रुके थे। उन्होंने उत्तराखंड से एक टैक्सी किराये पर ली थी। आरोपियों ने टैक्सी चालक की हत्या कर उसके साथ लूटपाट की थी। छह फरवरी 2012 को एफआईआर नं. 49/12 में आईपीसी की धारा-302, 382, 419 व 34 के तहत मामला दर्ज हुआ। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। दूसरा शातिर भगोड़ा रविंद्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। पुलिस को गच्चा देने के लिए उसने कई बार अपने ठिकाने बदले। यहां तक कि अपना हुलिया भी बार-बार बदलता रहा। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पांवटा साहिब गुरुद्वारा में हत्याकांड और लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी दबोच लिया गया है। उसे पुलिस रिमांड मिली है। जल्द इसका सेप्लीमेंटरी चालान अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें