फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में वकीलों की अंदरूनी लड़ाई यज्ञ जाहिर - बार रूम में दो गुशों में हाथा पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा : बार रूम में दो गुटों में हाथापाई
विज्ञापन

पुलिस ने हिरासत में लिए लॉ कॉलेज के चार छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जिला बार रूम में मीटिंग के दौरान वकील वेशभूषा में आए 10-12 नौजवानों ने जिला बार प्रधान राजपाल शर्मा पर हमला बोल दिया। इस दौरान बार रूम का शटर भी बंद कर दिया गया। इस मौके पर डीएसपी (स) सतपाल सिंह गिल के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने लॉ कालेज के चार विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पंजाब हरियाणा बार काउंसिल के नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवार एडवोकेट अशोक सिंगला स्थानीय जिला बार में वोट मांगने पहुंचे थे। इस दौरान जिला बार प्रधान राजपाल शर्मा और अन्य वकील मीटिंग कर रहे थे। एडवोकेट अशोक सिंगला अपनी बात कहकर चले गए। इसके बाद राजपाल शर्मा माइक के पास पहुंचे तो वकील वेशभूषा में अचानक 10 -12 नौजवानों ने उन पर हल्ला बोल दिया। इस मौके दोनों गुटों में जोरदार हाथापाई हुई। जिला बार रूम का शटर बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वकील की ड्रेस पहले चार नौजवानों को हिरासत में थाना सिटी ले आई। जिला बार प्रधान राजपाल शर्मा ने बार के एक ओहदेेदार पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उस पर हमला करने वाले वकील नहीं थे और बाहर से यह नौजवान साजिश के तहत बुलाए गए थे। इन में से तीन नौजवान बाबा फरीद लॉ कॉलेज, फरीदकोट और एक बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी, जालंधर का विद्यार्थी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी (स) सत्तपाल सिंह गिल ओर थाना सिटी प्रमुख इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह सरां ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।




फोटो कैप्शन - मोगा सिविल अस्पताल में जिला बार प्रधान राजपाल शर्मा का चैकअप करते मेडिकल अफसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें