फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब की एक फैक्टरी में कार्यरत कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कालाअंब के एक उद्योग में कार्यरत कामगार की मौत
हृदयगति रुकना बताई जा रही मौत की वजह, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब की एक फैक्टरी में कार्यरत एक प्रवासी कामगार की मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब के मैनथापल में एक गद्दे बनाने वाली फैक्टरी में मंगलवार को एक 50 वर्षीय प्रवासी कामगार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धर्मपाल पुत्र बालकिशन, गांव झिजेरी बलियां, जिला बरेली (उत्तरप्रदेश) कंपनी में काम कर रहा था कि उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसके साथ काम करने वाले अन्य कामगारों व कंपनी प्रबंधन ने उसे श़ीघ्र कालाअंब के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे तत्काल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लिहाजा पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार को मेडिकल कॉलेज नाहन में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर बबीता राणा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
--------
---हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें