फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइन के खनन से धंस रहा नेशनल हाईवे

विज्ञापन
दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, साइट आफिस सहित अन्य निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर सतौन के समीप बड़वास में चल रही माइन में खनन की वजह से नेशनल हाईवे धंस रहा है। जबकि दूसरे हिस्से को नीचे से काटा जा रहा है। आरोप है कि माइन में किसी तरह का कोई डंपिंग यार्ड नहीं है। उधर, खनन विभाग ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विभाग कहना है कि माइन तय माप दंडों के अनुसार कार्य कर रही है।
बड़वास गांव के सुरेश कुमार ने खनन कार्य के लिए बनी हाई पावर कमेटी के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उपायुक्त सिरमौर को इसकी शिकायत की है। सुरेश का कहना है कि वह इस बारे कई बार शिकायत कर चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उसका आरोप है कि माइन का सारा मलबा एक नाले में फेंका जा रहा है। उन्होंने खनन से नेशनल हाईवे को क्षति पहुंचने की भी आशंका जताई है। साथ ही पर्यावरण दूषित होने का भी खतरा जताया है।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी ने शिकायत के बाद जिला खनन अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए बाकायदा सात अप्रैल को एक पत्र जिला खनन अधिकारी को जारी किया गया है। उन्होंने इस मामले में यथाशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने कहा कि माइन में नियमानुसार खनन हो रहा है। पर्यावरणीय मंजूरी लेने के बाद ही माइन शुरू हुई है। हाई पावर कमेटी भी इसका निरीक्षण कर चुकी है। यदि फिर भी कहीं कुछ खामियां पाई जाती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें