फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिका से दुराचार, मामला दर्ज

विज्ञापन
minor rape
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की एक नाबालिगा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। शिलाई पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिलाई तहसील की एक बच्ची के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। पीड़िता ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने शिलाई पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। नाबालिगा के पिता ने शिलाई थाने को सौंपी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी अभी नाबालिग है। इसका फायदा उठाकर एक युवक ने उसकी बेटी से शादी का झांसा देकर दुराचार किया है। शिकायत में यह भी आरोप है कि युवक ने पीड़िता को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें