फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में स्नैचिंग, महिला के गले से छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा शहरी क्षेत्र में फिर चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय हो गया है। शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती के गले से चेन छीन ली, जबकि एक अन्य मामले में महिला की चेन छीनने का प्रयास तो हुआ लेकिन छीना-झपटी में चेन वहीं गिर गई।
पांवटा निवासी मनोज कुमार व संतोख सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक पांवटा के मोगीनंद में राह चल रही एक युवती के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। यह देखकर महिला घबरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक बिना नंबर प्लेट की थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पांवटा के वार्ड- 9 के समीप बीआरसी कार्यालय के पास सड़क पर चल रही महिला से बाइकर्स ने चेन छीनने के प्रयास किए। कार्यालय में अध्यापकों का कार्यक्रम चल रहा था। लंच के समय अध्यापक सड़क की तरफ खड़े होकर बात कर रहे थे। महिला अध्यापिकाओं ने बताया कि सड़क पर एक महिला जा रही थी। इस बीच बाइकर्स तेज रफ्तार से पहुंचे। महिला के गले से चेन छीन ली। गनीमत यह रही कि गले से खींचते वक्त चेन टूट कर वहीं गिर गई। अचानक हुई वारदात में महिला घबरा गई। स्नैचिंग के प्रयास के बाद बदमाश गोविंदघाट बैरियर से उत्तराखंड की तरफ भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

बता दें कि दो सप्ताह पहले कॉलेज रोड पर छात्रा से बेग स्नैचिंग हो चुकी है। इस तरह के स्नैचिंग मामलों से महिलाओं में भय व्याप्त हो रहा है। उधर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत नहीं पहुंची है। कोई शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
--पांवटा में स्नैचिंग, महिला के गले से छीनी चेन
दूसरे, मामले में अध्यापिका से चेन छीनने का असफल प्रयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें