फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराड़ा पंचायत में डंडों से मारपीट पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पराड़ा में डंडों से मारपीट पर केस दर्ज
विज्ञापन

नाहन। विकास खंड नाहन की पराड़ा पंचायत के एक गांव में परिवार के तीन सदस्यों की कुछ महिलाओं ने डंडों से धुनाई कर डाली। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। रेणुका पुलिस थाने में पहुंची शिकायत पर आरोपी महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में बागा गांव निवासी अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे कुछ महिलाओं ने उसके घर के आंगन में आकर डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में उसे और उसकी पत्नी के साथ उसकी माता को भी भारी चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान उसके पड़ोसी ने मौके पर आकर तीनों को छुड़ाया। इस पर रेणुका पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें