फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाइयों के साथ दबोचा युवक

विज्ञापन
medicine
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। शनिवार को पुलिस ने नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला में दबिश देकर एक युवक को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। उससे 720 प्रतिबंधित कैप्सूल मिले। बताया जा रहा है कि आरोपी यह दवाइयां उत्तर प्रदेश से यहां लेकर आया था और नाहन में ही ठिकाने लगाने की फिराक में था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सिरमौर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। दो दिन पहले ही पुलिस टीम ने पांवटा साहिब में नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। जबकि दुकान की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार करने वालों को भी दबोचा गया। ताजा घटनाक्रम में अब नाहन में एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जय बहादुर उर्फ राजू निवासी अमरपुर मोहल्ला (नाहन) नशीली दवाइयों का कारोबार करता था। पुलिस लंबे समय से उस पर नजर रख रही थी। शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अमरपुर मोहल्ला स्थित उसके ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान उसके कब्जे से 720 कैप्सूल बरामद किए गए।
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पता लगाया जा रहा है कि यदि दवाइयां उसने उत्तर प्रदेश में किससे खरीदी थी।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए---
270 ग्राम चरस, नौ पेटी शराब बरामद
राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने खैरी रोड़ में किराये के कमरे में रह रहे एक व्यक्ति से 270 ग्राम चरस व नौ पेटी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि थाना प्रभारी बलवंत कंवर के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार रात को खैरी रोड़ में रूपेंद्र ठाकुर के मकान में किराये पर रह रहे लाहरब निवासी प्रदीप के कमरे से 270 ग्राम चरस व नौ पेटी शराब बरामद की जिसमें चार पेटी देसी शराब, तीन पेटी अंग्रेजी शराब व दो पेटी बीयर की शामिल है। डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें