फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का भगोड़ा घोषित आरोपी 18 वर्षों बाद गिरफ्तार 8 वर्षों बाद दुराचार मामले का भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुराचार का भगोड़ा घोषित आरोपी 18 वर्षों बाद गिरफ्तार
सिरमौर पुलिस ने दबोचा आरोपी, मिला 5 दिन का पुलिस रिमांड
टीम अब गिरफ्तार आरोपी को निशानदेही के लिए पंजाब लेकर गई
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नाबालिग से दुराचार के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने 18 साल के बाद दबोच लिया है। टीम ने पांवटा में रहने वाले आरोपी को स्कूटर व मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबोचा। स्कूटर को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को 5 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है जिसके बाद टीम आरोपी को निशानदेही के लिए पंजाब लेकर गई है।
जिला पुलिस पीओ सेल ने करीब18 वर्ष पुराने नाबालिग दुराचार मामले के भगोड़े आरोपी को दबोच लिया है। वारदात में आरोपी ने एक स्कूटर का इस्तेमाल किया था, जो पुलिस के पास अब भी मौजूद है। पीड़िता के 164 के तहत ब्यान दर्ज हुए थे। यदि पीड़िता अपने ब्यान पर टिकी रही तो, न्याय हासिल कर सकती है। पुलिस पीओ सेल टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने 5 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से मामले से जुड़े विषयों में पूछताछ की जाएगी। आरोप है कि करीब 18 साल पहले 19 मार्च 2000 को आरोपी दौलत राम ने पांवटा से नाबालिग को बहला-फुसलाकर बठिंडा ले गया था। आरोपी ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। जब दुराचार की घटना हुई उस वक्त आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष और नाबालिग 16 वर्ष की थी। इस संबंध में नाबालिग के अपहरण और बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने और कानून का शिकंजा कसने पर आरोपी पांवटा छोड़कर ही फरार हो गया था। पिछले लगभग 18 सालों से पुलिस के साथ आंख-मिचौली खेलता रहा। इस दौरान उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। पीओ सेल टीम को आरोपी के हरियाणा के पंचकूला में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने पुुष्टि की है। आरोपी दौलत राम(49) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत से 5 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।
---------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें