राजगढ़ (सिरमौर)। वन क्षेत्र में अवैध कटान का मामला सामने आया है। विभाग ने शलाना जंगल में कटे देवदार के एक पेड़ के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वन रक्षक नरेंद्र चौहान ने राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे सूचना मिली थी कि दो लोगों विवेक व रणदीप ने देवदार का एक हरा पेड़ काटा। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो वह लोग मौके से फरार हो गए जबकि एक आल्टो कार नंबर एचपी 16-1887 वहीं छोड़ गए। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। जो लकड़ी मौके पर विभाग को मिली उसकी कीमत लगभग 21,260 बताई जा रही है। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
------------