कालाअंब (सिरमौर)
थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत सैनवाला गांव में नेशनल हाईवे 07 पर कार और मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई जिससे मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक अभिषेक अग्रवाल नया बाजार नाहन का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिषेक कालाअंब से नाहन की ओर जा रहा था। अचानक एक स्कूटी सवार बीच में आ गया जिसके चलते मोटरसाइकिल सामने से आ रही कार से टकरा गई।
कार रामकुंडी नाहन निवासी मोनिंद्र सुपुत्र मुलतान सिंह चला रहा था। घटना करीब 11 बजे की है। घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस से कालाअंब के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके सिर और बाजू में गहरी चोटें आईं हैं। पुलिस थाना कालाअंब के जांच अधिकारी परमजीत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
---------------