फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक 36 वर्षीय महिला ने लगाई नदी में छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार को एक महिला ने पांवटा के बाता नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने महिला को घायल पड़े तड़फ़ते हुए देखा और शीघ्र पांवटा पुलिस व इमरजेंसी 108 एंबुलेंस को सूचित कर दिया। घायल महिला को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। महिला की एक टांग फ्रे क्चर व सिर पर भी चोटें बताई जा रही हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर छछरोली के ग्राम पिपली निवासी स्नेहा लता (36) पत्नी जोगिंद्र सिंह पांवटा माथा टेकने पहुंची थी। मंगलवार को सुबह महिला बाता पुल के समीप से जा रही थी। अचानक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने महिला को बाता नदी में घायल तड़फते हुए देख लिया। इसकी सूचना पांवटा थाना व 108 एंबुलेंस को कर दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम ने नदी से बाहर निकाल कर महिला को एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में पुलिस को महिला का पता चल गया। इसके बाद महिला के परिजनों-भाई को सूचित कर दिया गया। परिजनों से ही पुलिस को पता चला है कि कुछ समय से महिला थोड़ी मानसिक रूप से परेशान रहती है। हरियाणा के जगाधरी में एक डॉक्टर से उपचार भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि महिला की टांग व सिर में चोट है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है, परिजनों सो सूचित कर दिया गया है।
----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें