फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल कर खाते से उड़ाए एक लाख

विज्ञापन
ATM
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस थाना के तहत एटीएम कार्ड बदलकर करीब एक लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शातिर ने एटीएम मशीन के एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद खाते से 106300 राशि निकाल ली है। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पैसे निकालने वाले का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पांवटा एसडीएम कोर्ट के कर्मचारी रण सिंह चौहान ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 17 जून को किसी शातिर ने उनका एटीएम चुरा लिया। उनका कहना है कि कार्यालय के दफ्तरी लेखराम को दिशा निर्देश देकर एटीएम कार्ड दिया था। लेखराम एडीबी बैंक शाखा एसबीआई ब्रांच पांवटा के चैंबर में राशि निकालने गए थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति चैंबर में आया और कहा कि कैश दूसरी एटीएम से निकल रहा है। एटीएम लेकर कहने लगा कि इस वाली मशीन से ऐसे कैश निकलेगा। इसी दौरान शातिर ने बेहद चतुराई से एटीएम कार्ड को ही बदल दिया और उसे किसी नरेंद्र शर्मा का कार्ड पकड़ा दिया। शातिर ने खाते से पहले 38000 और फिर 40000 की राशि निकलवा ली। यह कैश किसी गंगाधर के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद पांच ट्रांजेक्शन बैंक खाते से की गई हैं। अब तक कुल 106300 राशि खाते से निकाली जा चुकी है। इसके बारे में बैंक से पूरी लेनदेन की जानकारी के पूरे तथ्य जुटाने के बाद पांवटा थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता रण सिंह चौहान की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें