फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला बाइक सवारए मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा में ट्रक ने कु़चला बाइक सवार, मौके पर ही मौत
विज्ञापन

-देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर शमशेरपुर में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा
-हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार, पुलिस टीम जांच के जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पावटा राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर शमशेरपुर के निकट सड़क हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को देर शाम पांवटा के वार्ड -11 की एकता कॉलोनी निवासी अजीत सिंह,48 पुत्र संगत सिंह बाइक पर सवार होकर पांवटा से शमशेरपुर की तरफ जा रहा था। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही अजीत सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पांवटा शव गृह में रख दिया है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे की जांच में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

उधर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पांवटा की एकता कॉलोनी के निवासी अजीत सिंह,48 की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही हादसे के बाद मौके से फरार आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
-----------
सुरेश तोमर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें