फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- हिट एंड रन मामले में प्रवासी कामगार की मौत

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में रविवार देर शाम सड़क हादसा हुआ। हिट एंड रन मामले में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार कामगार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन समेत फरार हो गया। एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन घायल तब तक दम तोड़ चुका था। शव कब्जे में लेकर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने एक साइकिल सवार को सड़क के समीप घायल तड़पते हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दे दी गई जिसमें कहा कि कोई वहां एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक कामगार ने दम तोड़ दिया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल पहुंचकर प्रवासी कामगारों ने मृतक की शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के तहसील भिनगा तेसर बस्ती पोस्ट आफिस धुँधनिया गांव नवकोदर निवासी जगराम (40) पुत्र सिमरन के रूप में हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें