फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कक्ष के शटर का तोड़ा ताला, नकदी सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटाएनएच-7 पर विश्वकर्मा चौक के पास एक बैंक शाखा के एटीएम में शातिर चोरों ने सेंधमारी का प्रयास किया। चोरों ने बैंक के एटीएम कक्ष के शटर का ताला तोड़ा दिया। शटर खोलकर एटीएम में दाखिल भी हो गए लेकिन वे एटीएम कक्ष में स्थापित मशीन और नकदी को कोई क्षति नहीं पहुंचा पाए। हालांकि, चोर एटीएम के साथ बने खोखे से छोटा-मोटा सामान चुराने में जरूर कामयाब हो गए। चौकीदार की शिकायत पर पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में चौकीदार सचिन ने कहा कि उसने शुक्रवार रात को दस बजे शटर का लॉक लगा दिया था। सुबह आकर देखा तो शटर का ताला टूटा हुआ था लेकिन भीतर एटीएम मशीन और कैश सुरक्षित था। उधर, खोखे की मालिक राजेश्वरी ने कहा कि खोखे में छोटी-छोटी बहुत चीजें रखी थीं, जिनमें से अधिकतर गायब हैं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें