फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की बस में झड़प, गर्भवती के पेट पर मारी लात

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में झड़प, गर्भवती के पेट पर मारी लात
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। रेणुका-कोटीधिमान सड़क पर एचआरटीसी की बस में शनिवार को दो महिलाओं में सीट को लेकर झड़प हो गई। झड़प थोड़ी ही देर में हाथापाई में बदल गई। हाथापाई के दौरान एक महिला ने दूसरी गर्भवती की पेट पर लात मार दी। इसके बाद जब गर्भवती दर्द से कराहने लगी तो उसे सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बस में सीट को लेकर 21 वर्षीय मांगी देवी और गर्भवती कौशल्या के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मांगी देवी ने कौशल्या के पेट पर लात मार दी। कौशल्या ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गर्भवती की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें