ददाहू (सिरमौर)। रेणुका क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। महिला ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका में केस दर्ज करवाया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने बताया कि सुबह के समय वह जंगल से घास (पशुचारा) लेकर घर की तरफ जा रही थी तो एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
आरोप है कि युवक ने महिला से उसका मोबाइल नंबर भी मांगा लेकिन जब महिला ने मोबाइल नंबर नहीं दिया तो आरोपी ने अपनी बाइक से करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि युवक ने उसे बार-बार परेशान किया है। ऐसे में महिला ने रेणुका पुलिस थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है।
उधर, रेणुका पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की है।
------------