पांवटा साहिब (सिरमौर)।
क्षेत्र में ओवर लोडिंग के खिलाफ आरटीओ की कार्रवाई जारी है। दो दिनों के भीतर आधा दर्जन ट्रक ओवर लोडेड पकड़े गए। शिकायत मिलने पर एक गाड़ी को पुलिस ने भी पकड़ा। इसको क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की टीम ने जुर्माना किया। दो दिनों में पकड़े गए ओवरलोडिंग ट्रकों के संचालकों से 1.35 लाख जुर्माना राशि वसूली की गई है।
पांवटा क्षेत्र में कुछ समय से ओवर लोडिंग की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की टीम ने पांवटा में ओवर लोडिंग करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दो दिनों में आधा दर्जन से अधिक मामले ट्रकों में ओवर लोडिंग के पकड़े गए। शिकायत मिलने पर एसएचओ पांवटा अशोक चौहान की टीम ने भी ओवर लोडिंग का मामला पकड़ा। आरटीओ नाहन सुनील शर्मा ने कहा कि ओवर लोडिंग करने वाले वाहनों के चालान कर करीब 1.35 लाख जुर्माना राशि वसूली गई है।