नौहराधार (सिरमौर)। बर्फबारी के चलते जिले की पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं जो कि वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। शुक्रवार रात को करीब नौ बजे ऐसे ही फिसलन भरे नौहराधार-पुन्नरधार मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान चाइचना निवासी संजीत, शामरा निवासी रितेश व चुनवी निवासी बलबीर सिंह के रूप में हुई है। उनको नौहराधार सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद सोलन रेफर कर दिया गया। शुक्रवार रात को जब यह हादसा पेश आया उस समय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही थी। उधर, नायब तहसीलदार नौहराधार पंचतराम चौहान ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पांच हजार व अन्य घायलों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।